Homeभीलवाड़ाआज से शुरू होंगी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं, राजस्थान में...

आज से शुरू होंगी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं, राजस्थान में 20 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल|राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं आज से प्रारंभ होने जा रही हैं। प्रदेशभर में इन परीक्षाओं को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष लगभग 20 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जिससे शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहे हैं।
परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है तथा प्रत्येक कक्ष में रोल नंबर के अनुसार सीटें अंकित कर दी गई हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जारोड़ा कलां में भी परीक्षा संबंधी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यहां कुल 321 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार किया गया है और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विद्यालय के पीईईओ मोहम्मद अख्तर नदीम ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के बैठने के स्थानों पर रोल नंबर अंकित कर दिए गए हैं और परीक्षा केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
शिक्षा विभाग ने भी सभी केंद्राधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न हो। परीक्षार्थियों से भी समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular