अनिल कुमार
सामाजिक एकता का संकल्प: सूरजमल सुवाल बने विवाह समिति के अध्यक्ष
स्मार्ट हलचल|ब्यावर अखिल राजस्थान मेघवंशी मेघवाल महासभा, संस्था ब्यावर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अध्यक्ष श्री जीवन राम मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से 10वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की घोषणा की गई। समाज का यह भव्य आयोजन आगामी 21 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
*निर्विरोध चुनी गई विवाह समिति:*
बैठक में संरक्षक मंडल एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से आगामी सम्मेलन को संपन्न कराने हेतु ‘विवाह समिति’ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इसमें सूरजमल सुवाल को अध्यक्ष, कैलाश राम तड़दीया को उपाध्यक्ष, चिराग मेघवाल को सचिव तथा ठाकुर दास मेहरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
*समाज में सादगी का संदेश:*
महासभा के अध्यक्ष जीवन राम मेहरा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में फिजूलखर्ची को रोकना और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह न केवल आर्थिक बोझ कम करते हैं, बल्कि इससे सामाजिक एकता और समरसता भी मजबूत होती है।
*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:*
बैठक में संरक्षक हजारीलाल भाटी, भगवान सहाय जारोडीया, रामलाल मेहरा सहित महासभा सचिव नरेंद्र कटारिया, भँवरलाल पलासिया, नवयुवक अध्यक्ष अनिल कटारिया, अजित राम, लेखराज ट्रेडिया, नेना राम ट्रेडिया, चुनीलाल गहलोत, दीपक रॉय कमालिया, रमेश मेहरा, मदन जारोड़िया, ओमप्रकाश बरवड, जसवंत कमालिया, हरि राम कड़ेला, आयदान सुवाल, किशन सुवाल, पुरण दुखाडीया, सुरेश कतिरिया, दिनदयाल नगोंडा, छोटू राम सुवाल, भानु प्रताप कमालिया, रतन लाल ट्रेडिया, बाबूलाल बरवड, गणेशराम कड़ेला, सूरमा राम कतिरिया, हरदेव ट्रेडिया और शंकर ट्रेडिया सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
अंत में, नवगठित समिति ने आगामी सम्मेलन को सफल, भव्य एवं अनुकरणीय बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया और समाज के भामाशाहों व युवाओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।
