मामराज मीणा
-विराटनगर थाना क्षेत्र का मामला
-घायल विजेन्द्र को पहले शाहपुरा अस्पताल ले जाया गया था
-हालत गंभीर होने पर जयपुर के निजी अस्पताल (निम्स) में भर्ती कराया गया था।
स्मार्ट हलचल|विराटनगर विधानसभा थाना क्षेत्र के मालियों की ढाणी, बीयावास में हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने मृतक का शव लेकर थाना परिसर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुप्तार अमीचंद पुत्र नंदराम सैनी निवासी मालियों की ढाणी, बीयावास, ने पूर्व में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 1 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच उसका भाई विजेन्द्र सैनी अपने मकान के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने लाठी-सरिया व अन्य हथियारों के साथ पहुंचे और विजेन्द्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान मौत की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मृतक को लेकर विराटनगर थाने पहुंच गए। यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। उप अधीक्षक उमेश कुमार निठारवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी। उन्होंने शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
