श्री कृष्णा दरबार सेवा संस्था द्वारा एक बहुत बड़ा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

सभी युवा साथियों का बजट कर हिस्सा लिया

425 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ

बी एम राठौर

स्मार्ट हलचल|सांगोद 22 मार्च को कृष्ण दरबार सेवा संस्थान सांगोद द्वारा रविवार को काशीपुरी हिंदू जनता ट्रस्ट (मठ) में अमर शहीदों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 425 यूनिट रक्तदान किया।संस्थान के सदस्यों ने बताया कि 23 मार्च को मनाए जाने वाले शहीद दिवस (बलिदान दिवस) के अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से यह रक्तदान शिविर एक दिन पूर्व रविवार को आयोजित किया गया। शिविर की सफलता के लिए संस्थान द्वारा पिछले लगभग 15 दिनों से सांगोद क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला।

गौरतलब है कि कृष्ण दरबार सेवा संस्थान मुख्य रूप से गोसेवा के लिए समर्पित संस्था है। संस्था द्वारा सांगोद सहित आसपास के क्षेत्रों से बीमार एवं घायल गोमाताओं का रेस्क्यू कर उनका उपचार कराया जाता है। दूर-दराज से भी गोमाता के लिए सूचना मिलने पर संस्थान की टीम मौके पर पहुंचकर सेवा कार्य करती है।

संस्थान पिछले पांच-छह वर्षों से गौ सेवा सहित सामाजिक एवं मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय है। पूर्व में दो वर्ष पूर्व भी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 153 यूनिट रक्तदान हुआ था। इस बार 425 यूनिट रक्त संग्रह होने से आयोजन को बड़ी सफलता माना जा रहा है। रक्तदान शिविर में कृष्ण दरबार के सदस्यों ने बड़े ही अनुशासन का परिचय देते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं संभाली जिसने शिविर को एक ख़ास आयोजन बना दिया।

संस्थान के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं एवं आमजन के सहयोग से शिविर सफल रहा और भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।