त्रिवेणी संगम में ‘श्रीराम दिव्य रथ’ का भव्य स्वागत, उमड़ा सैलाब

शिव लाल जांगिड़

बानोड़ा बालाजी के आचार्यत्व में श्री मोचड़िया मंड देवनारायण बन का खेड़ा से त्रिवेणी संगम पहुंची यात्रा; महायज्ञ’ का आयोजन

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|बानोड़ा बालाजी के आचार्यत्व एवं शेषावतार कल्लाजी महाराज के दिव्य सान्निध्य में निकाली जा रही ‘श्रीराम दिव्य रथ यात्रा’ का रविवार को त्रिवेणी संगम पहुंचने पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। श्री कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकली इस रथ यात्रा के दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रथ यात्रा रविवार प्रातः 10:15 बजे श्री मोचड़िया मंड देवनारायण बन का खेड़ा से रवाना हुई। यात्रा के मार्ग में आने वाले सवाईपुर, कुड़ी चौराहे, सोपुरा, बीगोद, सहित विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने रथ पर पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम का अभिनंदन किया। शाम 4:15 बजे जैसे ही रथ त्रिवेणी संगम ‘ प्रांगण पहुंचा, पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ
त्रिवेणी संगम पहुंचने पर बानोड़ा बालाजी के कैलाश चन्द्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। त्रिवेणी संगम विकास समिति द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि यह रथ यात्रा त्रिवेणी में आयोजित होने वाले महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। भक्तों ने रथ के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।