मांडलगढ़ में राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुति के बीच धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव

जालेश्वर तालाब किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ी महिलाओं की भागीदारी

महावीर सेन

मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल. नगरपालिका मंडल के तत्वावधान में गणगौर महोत्सव का आयोजन जालेश्वर तालाब किनारे भव्य और पारंपरिक अंदाज में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने राजस्थानी गीतों और नृत्य के माध्यम से माहौल को उत्सवमय बना दिया।

आयोजन विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने गणगौर माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी लोकगीत, घूमर नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने सखियों के साथ मिलकर पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते हुए उत्सव को जीवंत बना दिया। पूरे आयोजन में आपसी प्रेम, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय डांगी, अनिता सुराणा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्हभट्ट, नगर अध्यक्ष अशोक जीनगर, भाजपा नेता गोवर्धन वैष्णव, नगर मंत्री मुकेश व्यास, एडवोकेट जमनालाल सेन, लादू लाल खटीक, नीलकमल पटवा, मनोज आंचलिया, सतीश खंडेलवाल, निर्मल भंडारी, महावीर लढ़ा, बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।