बानोड़ा बालाजी के दिव्य रथ की आरती व स्वागत किया

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बानोड़ा बालाजी के श्री राम दिव्य रथ का सवाईपुर व ढ़ेलाणा में ग्रामीणों द्वारा रविवार को स्वागत किया गया । जगदीश लोहार ने बताया बनकाखेड़ा में आयोजित हुए श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ की शनिवार को पूर्णाहुति होने के बाद रविवार को बानोड़ा बालाजी का श्री राम दिव्य रथ त्रिवेणी के लिए आगमन हुआ, इसी दौरान क्षेत्र के ढ़ेलाणा व सवाईपुर गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने बालाजी के रथ का पुष्प वर्षा व आरती करके स्वागत कर आरती की । इस दौरान नाथमुनि श्रोत्रिय, श्याम सुंदर श्रोत्रिय, उदयलाल जाट, प्रहलाद सिंह, नंदराम दास वैष्णव, मोहन सिंह दया राठौड़, गोपाल लाल तेली, रामकुमार जाट, गोपाल तेली, नारायण लाल गाडरी, रामेश्वर लाल जाट, गुलाब टेलर, शंकरलाल जाट, महेंद्र श्रोत्रिय, सांवरमल वैष्णव, जगदीश जाट, गोविंद श्रोत्रिय, मुकेश तेली, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे ।।