बिजौलिया गढ़ पेलेस में गणगौर पर विक्रमोत्सव आयोजित, 16 ठिकानेदार बने कार्यक्रम के साक्षी

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|बिजौलिया गढ़ पेलेस में गणगौर पर्व पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘विक्रमोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज परिवार के सदस्यों सहित ऊपरमाल बिजौलिया क्षेत्र के 16 ठिकानेदारों की गरिमा में उपस्थिति रही। इस दौरान राजा विक्रमादित्य की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। संपूर्ण कार्यक्रम में मेवाड़ की शौर्य गाथा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिजौलिया सवाई राव दिग्विजय सिंह, राव नटवर सिंह, कुंवर मृत्युंजय सिंह, कुंवर सौभाग्य सिंह, कुंवर आशीष सिंह, कर्नल भरत सिंह और कुंवर यादवेंद्र सिंह ने बिजौलिया सहित मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के बारे विस्तार वर्णन किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनो से नई पीढ़ी को अपने इतिहास और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।