ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल| चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव गिलूंड में 3 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन 9 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किया गया।
गिलूंड के पूर्व सरपंच हेमराज भोई ने जानकारी देते हुए बताया कि गिलूंड में महलों के पास शीतला माता मंदिर में शितलेश्वर महादेव एव शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रथम दिन 9 फरवरी सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में गांव की माताए अपने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुई, कलश यात्रा के दौरान पहुंचे विधायक चंद्रभान सिह आक्या ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
मंगलवार को प्रातः हवन यज्ञ एव धार्मिक कार्यक्रम हुए। वही 11 फरवरी बुधवार को सुबह शुभमुहूर्त 10:15 बजे प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसके पश्चयात पूर्णाहुति दी गई। जिसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में सर्व समाज के ग्रामवासी मौजूद रहे, ओर हर्षोल्लास के साथ यह महोत्सव सभी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
