कानपुर में प्रयागराज के दो युवाओं को साथ ले गई रफ्तार बनी मौत, दो अस्पताल में गंभीर

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल|तेज रफ्तार से वाहन चलाने की आदत लोगों को असमय ही मौत के मुंह में समा जाने को मजबूर कर रही है । ऐसी ही एक घटना मेंरफ्तार बनी मौत प्रयागराज के दो युवकों को अपने साथ ले गई। जबकि दो की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर इटावा हाईवे पर कुंभी दूध फैक्टरी के पास बीती देर रात हुई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा यातायात बहाल कराया।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार कानपुर से औरैया जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान औरैया से कानपुर की ओर आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। साथ ही उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस हादसे में औरैया की ओर जा रही कार में सवार श्रेष्ठ केसरवानी पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी निवासी प्रीतम नगर, थाना धूमनगंज, प्रयागराज, गौरव पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चौक प्रयागराज, हिमांशु केसरवानी पुत्र मुन्ना केसरवानी निवासी धूमनगंज प्रयागराज और रवि पुत्र लखन लाल शर्मा निवासी चौक प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया , जहां डॉक्टरों ने हिमांशु केसरवानी और रवि को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू किए जाने के साथ ही दोनों युवकों के शवपोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।