Homeभीलवाड़ाजिला कलक्टर नमित मेहता ने दी जिलेवासियों को धनतेरस व दीपावली सहित...

जिला कलक्टर नमित मेहता ने दी जिलेवासियों को धनतेरस व दीपावली सहित आगामी त्यौहारों की शुभकामनाएं

जिलेवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की

भीलवाड़ा,स्मार्ट हलचल । जिला कलक्टर नमित मेहता ने सभी जिलेवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज सहित आगामी त्यौहारों की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि रोशनी का त्यौहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करें। उन्होंने कहा हैं कि प्रकाश और स्वच्छता का पर्व दीपावली समाज में सांप्रदायिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व जिलेवासियों के लिए उल्लास और खुशियों भरा हो। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि जिले में त्यौहारों को देखते हुए सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं रखें। इन त्योंहारों के दौरान सभी वर्ग के लोग आपसी समन्वय के साथ मिलकर इन पर्वों को मनाएं और सभी धर्मो के बीच समरसता, शांति, प्रेम-भाईचारे का वातावरण बनाएं रखे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES