दो पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, अल्टो कार जब्त

भीलवाड़ा । अवैध फायर आर्म्स रखने के संबंध मे डीएसटी भीलवाडा एवं पुर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही की है और दो पिस्टल व 4 जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए आरोपी कैलाश जाट रूपाहेली को गिरफतार किया है और एक अल्टो कार को जब्त किया ।
एसपी धर्मेंद्र सिं द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ व लोकल एवं स्पेशल एक्ट की प्रभावी कार्यवाही हेतु एएसपी पारस जैन मुख्यालय, बुधराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्देशन में व राहुल जोशी वृताधिकारी वृत माण्डल के सुपरविजन में पुर थाना प्रभारी कन्हैया लाल के नेतृत्व में डीएसटी भीलवाडा एवं थाना पुर से एक विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 22.03.2026 को राकेश भंडारी कांस्टेबल डीएसएटी भीलवाडा की सूचना पर शिवराज सिंह सउनि मय जाप्ता द्वारा एक अल्टो कार व उसके चालक कैलाश चंद्र जाट पिता भैरु लाल जाट उम्र 30 साल निवासी गाडरी मोहल्ला रुपाहेली थाना सदर जिला भीलवाडा को चैक किया गया तो कार के डेशबोर्ड मे दो पिस्टल व 4 जिन्दा कारतुस मिले। कैलाश जाट को उक्त पिस्टल एक दोनों हथियारो व जिन्दा कारतुस अपने कब्जे में रख परिवहन करने का लाईसेन्स व परमिट मांगा तो नही होना बताया। जिस पर उक्त दोनों पिस्टलो एवं जिन्दा कारतुसो को जप्त किया और अल्टो कार को भी जप्त किया गया। आरोपी कैलाश चंद्र जाट को गिरफतार किया और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गठित पुलिस टीम में कन्हैया लाल थानाधिकारी पुर के साथ शिवराज सिंह स.उ.नि., अशोक कुमार कडवा सउनि डीएसटी, एचसी कालू राम धायल डीएसटी, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, सुरक्षा कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कुमार डीएसटी भीलवाडा (विशेष योगदान), गोपाल जाट, बनवारी, असलम, कन्हैया लाल, शंकर, कमल, घीसु लाल शामिल थे ।