अजीम खान चिनायटा
हिण्डौन।स्मार्ट हलचल|जाट समाज चौरासी व सर्व समाज के तत्वावधान में 68 रक्तवीरो ने रक्तदान। जाट समाज चौरासी के मीडिया प्रभारी करतार सिंह चौधरी धंधावली ने बताया शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज चौरासी व सर्व समाज के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पुनीत अवसर पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान किया । जाट समाज चौरासी व सर्व समाज के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसमें 68 रक्तवीरो ने किया रक्तदान जिससे से 42 रक्तवीरो ने पहली बार रक्तदान किया जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ हिस्सा लिया और रक्तदान किया। रक्तदान करके रक्तवीरो ने अपील करते हुए कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रहें और जरूरतमंद मरीजों को बचाया जा सके। इस शिविर में डॉ बृजेश चौधरी, डॉ रामराज मीना, रिन्कू जाटव, जीवन ज्योति फाउंडेशन के संचालक ओमप्रकाश डागुर व उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने भी रक्तदान किया। सोनू सैनी, लव सोलंकी, के के चौधरी, जनक सिंह, रामनिवास डागुर, सत्यप्रकाश डागुर, विजय सोलंकी, योगेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, श्यामसुंदर, मन्नू चौधरी, राजश्री करसोलिया,राजवीर डागुर, नटवर सिंह सहित सैकड़ों रक्तवीरो ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जाट समाज चौरासी अध्यक्ष गजानंद चौधरी, महामंत्री देवी सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष विजय सिंह बाबू, चौवीसा अध्यक्ष विष्णु डागुर, वजीरपुर ब्रांच अध्यक्ष रामकिशोर पटेल, महू ब्रांच अध्यक्ष भगवान सिंह सोलंकी, सरपंच संघ अध्यक्ष भूदेव डागुर, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सोलंकी, अन्तूलाल, गुलाब सिंह, विजय सिंह, बाबू सिंह बैनीवाल, प्रताप बैनीवाल, रमन सिंह , ओमप्रकाश पीटीआई, हरीश डागुर , सहित सर्व समाज के सम्माननीय सरदारी उपस्थित रहीं।
