(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|बिजौलिया उपखण्ड के काश्या सलावटिया झाड़ोली आरौली सुखपुरा बिजौलिया हेमनिवास आदि गांवो की सिलिकोसिस पीड़ित विधवा महिलाओं ने जिला कलेक्टर एवं खान विभाग के नाम ज्ञापन बिजोलिया उपखंड अधिकारी को दिया|ज्ञापन में बताया कि भीलवाड़ा जिले में 500 के आस पास खनन पट्टाधारी है जिनके द्वारा इसी में खनन श्रमिकों के स्वास्थ्य शिक्षा रोज़गार एवं पर्यावरण संरक्षण के वादे किए गए है जिसमें मुख्य रूप से वर्तमान में पौधा रोपण व देखरेख का कार्य करना है|
भीलवाड़ा जिले में 300 से ज्यादा सिलिकोसिस विधवा महिलाएं हे जिसके पास आजीविका का कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हैं विधवाओं ने मांग किया है कि वेस्ट बंगाल की तर्ज पर 3500 मासिक पेंशन दी जाए अथवा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से ई सी में पर्यावरण संरक्षण प्रावधान के तहत पौधारोपण देख रेख कार्य का प्रावधान दिए जाए ताकि सिलिकोसिस पीड़ित विधवाओं का आजीविका का संसाधन मिल सके |
इसी के साथ कमली देवी रैगर ने उपखंड अधिकारी को मशरूम के पैकेट भेट किया | कमली देवी एवं हेमा देवी ने बताया कि हमने मशरूम उगाना जैविक खाद बनाया हे ज्यादा मात्रा में करने के लिए हमारे पास संसाधन एवं जगह नहीं हे सरकार DMFT फंड से हमे संसाधन उपलब्ध करवाए जाए ज्ञापन देने वाले मे उर्मिला देवी यादव, कमली देवी, बदाम देवी, मांगी बाई, गुडी देवी, टीकम देवी,दिलीप सिंह यादव, राजू,
किशन कुमार खटीक आदि शामिल रहे|
