अनिल कुमार
ब्यावर/बर।स्मार्ट हलचल|नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक 20 कार से करीब 39.898 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 6,00,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है।
*नाकाबंदी देख भागने का किया प्रयास*
घटना 23 मार्च 2026 की है। अजमेर रेंज आईजी राजेन्द्र सिंह और ब्यावर एसपी रतन सिंह के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा ब्यावर से झाला की चौकी मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की i20 कार (UP 16 BK 5009) आई, जिसके चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस घुमाकर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रुकवाया और तलाशी ली।
*प्लास्टिक के कट्टों में भरा था नशा*
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को कार के अंदर से 3 प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें कुल 39.898 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को तुरंत जब्त कर लिया।
*पकड़े गए आरोपी*
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
1-माणक उर्फ मौखम (36 वर्ष): पुत्र कानाराम, निवासी रायपुर।
2-श्यामलाल (55 वर्ष): पुत्र भंवरलाल, निवासी इंदिरा कॉलोनी, रायपुर।
कानूनी कार्रवाई
थानाधिकारी पन्नालाल (निरीक्षक) के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण संख्या 47/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
*पुलिस टीम की सफलता:*
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा और वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में गठित टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
