भीलवाड़ा । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 24 मार्च, 2026 बुधवार को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड मुख्यालय अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जिसमें 94.20% छात्राएं सफल रहीं, जबकि 93.63% छात्र पास हुए। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा कायम रहा।
