दसवीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, क्षेत्र में शोक की लहर

रोहित सोनी
आसींद / ब्यावर। दसवीं कक्षा का परिणाम जारी होते ही एक दुखद घटना सामने आई है। फेल होने के कारण मानसिक तनाव में आकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा वंशिका रेगर मूल रूप से सड़क कबाडिया, करेड़ा (भीलवाड़ा) की रहने वाली थी, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ब्यावर में रह रही थी। छात्रा के पिता धर्मचंद रेगर एवं माता सोनू देवी रेगर हैं। बताया जा रहा है कि दसवीं कक्षा के परिणाम में असफल होने के बाद वंशिका काफी तनाव में थी, और इसी मानसिक दबाव में उसने यह दुखद कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में गहरा दुख व्याप्त है।