नीरज मीणा
महुवा। स्मार्ट हलचल/महुवा विधानसभा क्षेत्र मैं विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयासों से महुवा विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास को लेकर गति तेज हो गई है|विधायक राजेंद्र मीणा ने मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र महुवा में 3 करोड़ 3लाख रुपए की सी.सी. सड़कों का महिला शक्ति व आमजन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों स्वयं उपस्थित रहकर लोकार्पण करवाया।
विधायक राजेंद्र मीणा ने मंगलवार को महुवा नगर पालिका क्षेत्र मैं 3 करोड़ 3लाख रुपए की दर्जनों सीसी सड़कों का महिला शक्ति आमजन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं की उपस्थिति में सीसी सड़कों का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न करवाया।
विधायक राजेंद्र मीणा ने सब प्रथम महुवा नगर पालिका क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य ताम्बी भवन से महेश बंसल एवं देव प्रकाश के मकान से होते हुए हिंडौन रोड़ की ओर।गुर्जर मौहल्ला में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य नेशनल हाईवे 21 से पुराने सिनेमा हॉल की तरफ। बोहरा मौहल्ला में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य भरतपुर रोड़ से नगरपालिका कार्यालय तक।माली मौहल्ला में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य पंचायत समिति चौराहे से माली मोहल्ले में नत्थी की चक्की की ओर। रामगढ़ रोड पर सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य हिंडौन तिराहे से रामगढ़ रोड़ से गली नंबर 05 तक। चौकीदार मौहल्ला में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य हुडला रोड़ से राजू के मकान तक एवं हुडला रोड़ से दीपचंद महावर के मकान की ओर। ब्राह्मण मौहल्ला में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य हुड़ला रोड़ से हरसहाय शर्मा के मकान से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर तक की सीसी सड़कों का लोकार्पण कर आमजन राहत पहुंचाने का कार्य किया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की धन की कमी नहीं आने दी जाएगी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता है नगरपालिका क्षेत्र महुवा के लिए एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण दिन रहा। क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से करीब एक दर्जन से अधिक सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों (लागत लगभग 3 करोड़ 3 लाख रुपए) का महिला शक्ति आमजन एवं कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया।यह केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि महुवा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी।आप सभी के स्नेह, विश्वास और सहयोग से ही यह विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। मैं महवा की समस्त जनता, वरिष्ठजनों एवं अपने समर्पित कार्यकर्ता साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि मेरा संकल्प है कि क्षेत्र के समग्र विकास, सुशासन एवं जनसेवा के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करता रहूं और महुवा को एक आदर्श नगरपालिका क्षेत्र के रूप में स्थापित करूं।आइए, हम सब मिलकर विकास की इस यात्रा को और सशक्त बनाएं। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आप सब महुवा विधानसभा क्षेत्र के आम जन ने मुझे राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में भेजा है जहां मैं आप सब की आवाज बनकर आपके सर्वांगनीय विकास के लिए आपकी आवाज बनकर क्षेत्र का विकास करने का सौभाग्य मुझे मिला है उसके लिए मैं आप सबका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद के साथ आप सबका आशीर्वाद मुझ पर इसी प्रकार बना रहे।
इस अवसर पर महुवा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, प्रसिद्ध कवि पूरण बेधड़क ,सुधा गुप्ता, भगवान सहाय तिवारी, कुलदीप सिंह मनोज गुर्जर, विजय सिंह चौहान, नेमीचंद खेडली वाले, दिनेश कपड़े वाले, खेमचंद केवड़िया, दिनेश मार्बल वाले, गोपुत्र अवधेश अवस्थी, देव प्रकाश मानिक सतीश सेन,वेद प्रकाश पावटा वाले, राजकुमार करीरी वाले,पार्षद माधव खंडेलवाल, हरि खंडेलवाल, महेंद्र तेगरवाल, हेमेंद्र तिवारी ,हितेश जैन, कालू प्रजापत, सहित सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन मातृशक्ति सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
