बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) ने बताया की पुलिस थाना दबलाना द्वारा अभियोग संख्या 73/2026 धारा 115(2), 126(2), 3(5), 124(1) बी.एन.एस.2023 मे मृतक लक्ष्मण पुत्र स्व.घासीलाल निवासी ठीकरदा जिला बून्दी की दिनांक 23.03.2026 को दोराने ईलाज मृत्यु होने पर धारा 103(1) बी.एन.एस.2023 एड की जाकर त्वरित कार्यवाही कर प्रकऱण मे घटना कारित करने वाले आरोपीगण 01.रमेश पुत्र स्व.घासीलाल उम्र 31 साल निवासी ठीकरदा पुलिस थाना दबलाना जिला बून्दी 02.आशा बाई पत्नि रमेश उम्र 23 साल निवासी ठीकरदा पुलिस थाना दबलाना जिला बून्दी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.03.2026 को शाम को 06 बजे करीब की घटना है कि मृतक लक्ष्मण पुत्र स्व.घासीलाल निवासी ठीकरदा थाना दबलाना स्वंय की मोटरसाईकिल से खेत पर गया था कि रास्ते मे नहर के रोडाम पर पहुचा कि उसी समय सामने से मृतक का छोटा भाई रमेश व उसकी पत्नि आशा बाई दोनो मोटरसाईकिल से आये ओर आते ही मोटरसाईकिल खडी करके मृतक की तरफ पत्थर फेंककर मारपीट की तथा बाद मे रमेश ने बाथ भर कर मृतक को पकड लिया तथा रमेश की पत्नि आशा ने मोटरसाईकिल की डिग्गी मे रखी पैट्रोल की बोतल से मृतक लक्ष्मण के शरीर पर पैट्रोल छिडक दिया तथा आशा बाई ने माचिस की तिल्ली मृतक के आग लगा दी । इत्यादी पर्चा बयान पर अभियोग संख्या 73/2026 धारा 115(2), 126(2), 3(5), 124(1) बी.एन.एस.2023 मे दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः- जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण में वांछित आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशो की पालना में अति. पुलिस अधीक्षक बून्दी श्रीमति उमा शर्मा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी वृत हिण्डोली श्री अजित मेघवंशी आरपीएस के सुपरविजन मे व श्रीमती प्रिया व्यास पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना दबलाना के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा प्रकऱण हाजा मे दोराने अनुसंधान मृतक लक्ष्मण के मृत्युकालीन बयान मजिस्ट्रेट नियुक्त कर करवाये गये व मृतक का मेडिकल मुआयना करवाया गया । मृतक की दोराने ईलाज एस.एम.एस.अस्पताल जयपुर मे मृत्यु हो जाने पर प्रकऱण मे धारा 103(1) बी.एन.एस.2023 एड कर मुल्जिमानो की त्वरित गिरफ्तारी हेतु तलाश शुरु की गयी । टीम द्वारा तकनिकी साक्ष्यो का संकलन एवं गहन विश्लेषण कर, लगन व कडी मेहनत से आज दिनांक 24.03.2026 को प्रकऱण के मुख्य आरोपी रमेश व आशा बाई को देवली से डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया । जिनसे अनुसंधान जारी है ।
