धामनिया स्कूल की सुमन 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया प्रथम स्थान प्राप्त

काछोला 24 मार्च-स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के धामनिया पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत सुमन तेली,माता चंदा देवी तेली,पिता का नाम- स्व. रामकिशन तेली ने कक्षा 10 वी बोर्ड में में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।परिजनों ने बताया कि
जब सुमन 5 वर्ष की थी तभी पिता जी का स्वर्गवास हो गया और तब से माता चंदा देवी तेली ने मेहनत मजदूरी करके अपनी दोनों पुत्रियों
को पढ़ाने का निर्णय किया और आज बड़ी बेटी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक बनाकर अपने माता का नाम रोशन किया पहले भी कक्षा 8 में भीलवाड़ा जिला टॉप करके अपने माता-पिता का नाम रोशन किया । सुमन यह तमाम श्रेय अपनी माता को और गुरुजनों को दिया तथा बताया कि आगे की पढ़ाई में वर्तमान समय को ध्यान रखते हुए पहले राजकीय सेवा को प्राथमिकता दुंगी और फिर मेरा इच्छा है कि मैं सिविल सर्विस में जाकर समाज की सेवा कर संकू।परीक्षा परिणाम के बाद सुमन का विद्यालय स्टाफ, घर,परिवार समाजजनों ने मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।