डीआईजी योगेश यादव ने डीवाईएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, लगाया पौधा

भरत देवड़वाल

निवाई। स्मार्ट हलचल|एटीएस डीआईजी योगेश यादव ने मंगलवार को डीवाईएसपी कार्यालय का निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस के जवानों ने डीआईजी योगेश यादव को गॉड ऑफ ऑनर दिया। एसपी राजेश कुमार मीणा व एडीशनल एसपी रतन लाल भार्गव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डीआईजी यादव ने कार्यलय में संबंधित कार्यों का किया निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीओ सर्किल के थानाधिकारियों से चर्चा की और थानों में पेंडेंसी मामलों को अति शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी यादव ने डीवाईएसपी कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा, थानाधिकारी घासीराम मीणा, सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद व दतवास थानाधिकारी हीरालाल मौजूद थे।