माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के परीक्षा परिणाम में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

भरत देवड़वाल

निवाई/स्मार्ट हलचल|माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा जारी 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उपखंड क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त करके परचम लहराया है। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोविन्दनारायण शर्मा ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र नन्दन शर्मा पुत्र अरूणकुमार शर्मा ने निवाई ब्लॉक में सर्वाधिक 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र आशीष मीणा ने 94.67 प्रतिशत, नितिन गुर्जर ने 93.17 प्रतिशत, खुशी सैनी पुत्री मुकेश सैनी ने 93.33 प्रतिशत, नेहा सैनी ने 92.50 प्रतिशत, अभिषेक मीणा व मनीष गुर्जर ने 91.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसी प्रकार टींकलबेल स्कूल के निदेशक राकेश भदोरिया ने बताया कि विद्यालय के छात्र रविन्द्रसिंह पुत्र दुर्गासिंह राजावत ने 93.33 प्रतिशत, छात्रा शिखा पाल पुत्री विजय पाल ने 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसी प्रकार ईमानुअल मिशन स्कूल की प्रिंसीपल मिनी ए जॉर्ज व अगस्तिन ए जॉर्ज ने बताया कि विद्यालय के छात्र कल्पित गुप्ता पुत्र मनीष गुप्ता ने 97 प्रतिशत, सक्षिका जैन पुत्री देवेन्द्रकुमार जैन ने 96.33 प्रतिशत, अमन चौधरी पुत्र राजेश चौधरी ने 96 प्रतिशत, मान्य जैन पुत्र नरेशकुमार जैन ने 96 प्रतिशत व अक्षत जैन पुत्र मनीषकुमार जैन ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली के प्रधानाचार्य योगेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि छात्र तन्मय कुमार लोदी पुत्र जगन्नाथ बैरवा ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। एमडीएस विद्यालय जमात के निदेशक ब्रजसुन्दर शर्मा व प्रधानाचार्य गंगाधर बैरवा ने बताया कि छात्र मोहितकुमार चौधरी पुत्र राजेन्द्रकुमार चौधरी ने 90.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी प्रकार सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवाजी कॉलोनी के सचिव कमलेशकुमार गौतम ने बताया कि छात्रा नेहा सैनी पुत्री लालचन्द सैनी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।