एक शाम शहीदों के नाम, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की धूम ,कवियों ने बांधा समा , छोड़कर सारे काम यही एक काम करते हैं

विधायक और जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की मौजूदगी में सुबह तक चला काव्य संगम

मांडलगढ़:स्मार्ट हलचल|नगर पालिका मांडलगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सोमवार रात ऐतिहासिक रहा। स्थानीय विधायक  और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने भोर तक श्रोताओं को बांधे रखा।

“छोड़कर सारे काम यही एक काम करते हैं, आज की ये शाम प्रभु श्री राम के नाम करते हैं…”

— इन पंक्तियों के साथ कवि  ने महफिल में जमकर तालियां बटोरीं।

कवि सम्मेलन का संचालन मनीष सुखवाल ने किया। उत्तर प्रदेश से आए राष्ट्रीय कवि भूपेंद्र राठौड़ ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से ठुमके लगवाए, वहीं कवयित्री कोमल नाजुक के पाठ से पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के घोष से गूंज उठा।

राष्ट्रीय कवि दीपक पारीक ने बेटियों और किसानों पर अपनी मर्मस्पर्शी रचनाएं प्रस्तुत कीं। ‘नोहरा फेम’ वीर रस कवि विशाल ब्रह्मभट्ट, मुकेश महाकाल और दिनेश बंटी ने भी अपनी कविताओं से समां बांधा। कार्यक्रम का समापन बारां के कवि मुरलीधर गौड़ ने तिरंगा गीत के साथ किया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, अशोक जीनगर, अर्जुन ब्रह्मभट्ट, अनीता सुराणा, लादू खटीक, नीलकमल पटवा और मुकेश व्यास सहित हजारों श्रोता उपस्थित रहे।