Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय चुनाव का तीसरा चरण संपन्न

मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय चुनाव का तीसरा चरण संपन्न

चुनाव का अंतिम चरण 17 नवंबर को।

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/देश भर में हो रहे अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय चुनाव में तीसरा चरण संपन्न हुआ है। वल्लभनगर जोन में कल तीसरा चरण संपन्न हुआ है। कल के हुए मतदान में जिस प्रकार से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का जो रुझान नजर आया है उसमें साफ-साफ देखा जा रहा है कि जसराज मेहता के पैनल को समाज के लोग पूरा समर्थन दे रहे हैं। आज शनिवार को जसराज मेहता ओर उनके पैनल ने सुहानिया, महूडा, निकुंभ, प्रतापगढ़ आदि जगहों पर डोर टू डोर जनसंपर्क किया है। चुनाव का अंतिम चरण 17 नवंबर को चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जोन में होगा मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जॉन के जनसंपर्क पर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार जसराज मेहता राष्ट्रीय महामंत्री पद के उम्मीदवार सत्यनारायण मेनारिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओंकार लाल मेनारिया को समाज के लोगों ने पूरा समर्थन दिया है वही समर्थन में जगह-जगह अच्छा रिस्पांस भी देखने को मिला है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES