भीलवाड़ा । श्रीगंगानगर में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई । एक संदिग्ध चिट्ठी के जरिए कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे हड़कंप मच गया । कथित रूप से कोलकाता के एक गलत पते से भेजी चिट्ठी भेजी गई । चिट्ठी में बुधवार को ही कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई, सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन तुरंत हरकत में आया। बीकानेर से बम निरोधक दस्ते की टीम को तत्काल श्रीगंगानगर बुलाया गया । पूरे कोर्ट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से कड़ा कर दिया गया है।
