सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के बनकाखेड़ा में बुधवार को विश्व क्षय दिवस ( World TB Day ) मनाया गया । इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य टीबी ( तपेदिक ) जैसी घातक संक्रामक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके उन्मूलन के लिए वैश्विक प्रयासों को तेज करना है । आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय के प्रभारी डॉ. मुकेश वैष्णव ने बताया की इस वर्ष की थीम “हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं” रखी गई है । यह विषय आशा, नेतृत्व और टीबी को हराने के लिए सामूहिक कार्रवाई पर जोर देता है । इस अवसर पर औषधालय मे संगोष्टि आयोजित की गयी, इसके साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे बच्चो को गांव को टीबी से मुक्त करने की शपथ दिलाई गयी । बनकाखेड़ा गांव आयुष्मान आदर्श गांव मे भी चयनित है और वर्तमान मे गाव टीबी मुक्त है । इस अवसर पर नर्स लाड़ आचार्य, एएनएम आशा धोबी, आशा सहयोगिनी गायत्री, सीमा, विमला और जुबेदा, परिचारक शांता देवी और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।।
