जे पी शर्मा
बनेड़ा – अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) की स्थानीय महाविद्यालय इकाई की ओर से बुधवार को महाविद्यालय में नवसंवत्सर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्वलन, संकाय सदस्यों एवं उपस्थित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं मौली बांधकर की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. कन्हैयालाल मीणा ने अपने उद्बोधन में नवसंवत्सर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवसंवत्सर हमारी समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इकाई सचिव सुबोध कुमार शर्मा ने संगठन द्वारा नवसंवत्सर मनाने का औचित्य बताते हुए कहा कि भारतीय पंचांग पर आधारित नव वर्ष हमें नवीन उर्जा तथा सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम संचालन संकाय सदस्य श्रीमती ज्योति रानी रिठोदिया ने किया।
कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्य मीनाक्षी शर्मा, सीताराम, शिवराज गोठवाल, मानसिंह राणावत, ऋतुराज टोंग्या, राजकुमार मीणा, अमृतलाल जीनगर तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
