चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में आशु चौहान को दिल्ली का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

श्री कृष्णा जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मंत्री व बिहार के सह प्रभारी है आशु चौहान
—————————————
आज नई दिल्ली स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आशु चौहान को लोक जनशक्ति पार्टी का दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शंकर मिश्रा ने आशु चौहान को पार्टी का पटका पहनाकर और नियुक्ति पत्र देकर दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर पार्टी के दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों ने आशु चौहान को माला पहना कर सम्मानित किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आशु चौहान को फोन कर शुभकामना दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने भी आशु चौहान को बधाई दी। साथ ही युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार ने भी आशु चौहान को फोन कर बधाई दी। इस मौके पर आशु चौहान की धर्मपत्नी अनीता चौहान भी उपस्थित रही। आयोजन में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिपाल बिड़लान भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी आशु चौहान को माला पहना कर सम्मानित किया और बधाई दी। साथ ही समाजसेवी मनोज कुशवाहा ने भी आशु चौहान को माला पहना कर सम्मानित किया और बधाई दी।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष आशु चौहान ने दिल्ली में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत से काम करने का वादा किया और बिहार में भी पार्टी के विस्तार में पूरा सहयोग करने प्रण लिया।