मेगा पीटीएम में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

एडीईईओ सुथार व सिंह ने किया बच्चो का सम्मान
काछोला, 25 मार्च -कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) काछोला में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 10 में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
विद्यालय की छात्रा रेनू धाकड़ ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लक्ष्मण गुर्जर व शिवम माली ने 91.67 प्रतिशत, प्रियंका सोडाणी ने 90.83 प्रतिशत तथा अक्षत मंत्री ने 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र सुथार एवं जग जितेंद्र सिंह,भाजपा नेता संदीप सोनी,संस्था प्रधान सोनिया स्वर्णकार सहित अन्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं आशीर्वचन प्रदान किए। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों व स्टाफ को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य अभिषेक माहेश्वरी, विष्णु सोनी एवं दुर्गा पारीक ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही अन्य कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।