Homeभीलवाड़ाश्री कामधेनु बालाजी के छठे पाटोत्सव पर्व पर 14 से 16 फरवरी...

श्री कामधेनु बालाजी के छठे पाटोत्सव पर्व पर 14 से 16 फरवरी तक होंगे तीन दिवसीय भव्य आयोजन

भीलवाड़ा ।  कोटा बाईपास रोड पर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी के छठे पाटोत्सव पर्व पर श्री कामधेनु मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय निवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय भव्य आयोजन किए जाएंगे। ट्रस्ट सचिव पारस शर्मा ने बताया कि शहर के मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर्व की शुरुआत 14 फरवरी की दोपहर 3. 15 बजे से 6 बजे तक भक्तिमय वातावरण में फागोत्सव के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओ और श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी, इसी क्रम में आयोजन के दूसरे दिन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातःकाल 7 बजे से ही मंदिर में स्थापित गोमतेश्वर महादेव का विधिवत अभिषेक किया जाएगा एवं अभिषेक के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 9 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुतियां अर्पित करेंगे। आयोजन के अंतिम दिन 16 फरवरी को प्रातः काल 10.15 बजे श्री कामधेनु बालाजी की महाआरती के पश्चात् महाप्रसाद का आयोजन रहेगा |
मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियो द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया जा रहा है एवं विभिन्न टोलियो का गठन कर सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular