सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के जीवा का खेड़ा गांव के पास आज गुरुवार अल सुबह जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन को जप्त किया । सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची । डीएसटी टीम ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में डीएसटी टीम ने आज गुरुवार अल सुबह बड़लियास थाना क्षेत्र के जीवा का खेड़ा गांव के पास दबिश दी, जहां से जीवा का खेड़ा गांव के पास डीएसटी टीम ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन को जप्त किया । डीएसटी टीम के द्वारा बड़लियास थाना क्षेत्र में चार दिन में ये तीसरी कार्रवाई रही । इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।।
