स्मार्ट हलचल|मेघवंशी समाज द्वारा किया गया सम्मानित भीलवाड़ा जिले के मांडल विधानसभा क्षेत्र के 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर भैरूलाल बलाई ने बोर्ड परीक्षा (प्रवेशिका) में प्रथम स्थान (भीलवाड़ा जिले में) प्राप्त किया
स्थानीय गांव मांडल के भैरूलाल S/o श्री बालू जी बलाई निवासी माण्डल ने 90% अंक अर्जित कर भीलवाड़ा जिले में संचालित राज. वरि. उपा. संस्कृत विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में माण्डल बलाई समाज का नाम रोशन किया। इस समय कार्यक्रम में मांडल गांव के युवा एवं बुजुर्ग एवंम मेघवंशी युवा परिषद के जिला अध्यक्ष शंकर मेघवंशी, छात्रावास कमेटी के अध्यक्ष भंवर मेघवंशी एवं समस्त कार्यकारिणी ने उपस्थित हो कर होनहार छात्र का उत्साहवर्धन किया। साथ ही भविष्य को लेकर भैरू लाल को पढ़ाई में लगातार मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं बहुत-बहुत बधाई दी
