भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिले के आसींद में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में कार्यरत एएसआई कैलाश पलासिया का निधन हो गया है उनके निधन से परिजनों और स्टाफ में शौक की लहर छा गई है । उन्हे तबियत बिगड़ने के बाद भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था रविवार रात को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी उसके बाद परिजन उन्हें सोमवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । बीते चार दिनों से वह अस्पताल में ही भर्ती थे । उनको उल्टी दस्त और शुगर स्तर बढ़ने की समस्या हुई थी । उनके पैतृक गांव पलासिया का बाडिया राजियावास ब्यावर में उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया । उनके निधन से परिजन, प्रियजन और पुलिस कर्मी शोक संतप्त है ।
