रायला (लकी शर्मा)।भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को रायला थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना रिकॉर्ड, लंबित प्रकरणों एवं पुलिस व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने मालखाना, हवालात और थाना परिसर की मेस व साफ-सफाई का भी जायजा लिया।
एसपी ने थानाधिकारी मूलचन्द वर्मा व स्टाफ को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जाए। साथ ही नियमित गश्त बढ़ाने व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए पुलिस कर्मियों को अनुशासन व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य CO गुलाबपुरा जितेंद्र सिंह व थाना स्टाफ मौजूद रहा।
