जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को रामनवमी के अवसर खटीक समाज की और से बैडबाजो के साथ शौभायात्रा निकाली गई । अजमेरी गेट स्थित सीताराम मंदिर से शुक्रवार को प्रात 9.15 रामनवमी के अवसर पर बैडबाजो के साथ 101 कलश के साथ जयकारों के बिच भगवान की शोभायात्रा शुरू हुई।जो कि पैलेस रोड खारिया कुंड सदर बाजार चोखी बावड़ी शितला माता चौक पुरानी सब्जी मंडी पुराना बस स्टैंड स्थित सत्यनारायण मंदिर पहुची। जहां पर भगवान की आरती के पश्चात शौभायात्रा पुन अजमेरी गेट के लिए रवाना हुई। जो कि पुन मंदिर पहुची।जहां पर पुजारी द्वारा पुजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पुर्व शोभायात्रा में बच्चे भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहें थे। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरूष और बच्चे शामिल थे।
इससे पूर्व पिछले तीन चार दिन से मंदिर पर आकर्षक विधुत सजावट करने साथ ही मंदिर के बाहर चौक को भगवा ध्वज पताकाओ से सजाया गया। वहीं रात्री मे भजन किर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलश व शोभायात्रा के दौरान थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी मय जाब्ते के मौजुद रहे।
