पूरण आंजना के सानिध्य में श्री अम्बामाता मंदिर में फलहारी वितरण, मां से की प्रदेश की खुशहाली की कामना

निंबाहेड़ा,27 मार्च, 2026

स्मार्ट हलचल|चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर निंबाहेड़ा नगर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर में यहां स्थित श्री अम्बा माता जी मंदिर (श्री शक्तिपीठ) में गुरुवार को दुर्गाष्टमी पर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार द्वारा भव्य फलहारी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।कार्यक्रम के प्रारंभ में चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां अम्बा के दर्शन किए।

आंजना ने मां से क्षेत्र सहित समूचे प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रि पर्व की महत्ता बताते हुए इसे शक्ति,भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया।

गुरुवार को सायं 4:30 बजे प्रारंभ हुए फलाहारी वितरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अत्यंत श्रद्धा और सेवा भाव के साथ उपस्थित भक्तों को फलहार वितरित किया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
इस आयोजन में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

इस अवसर पर श्री शक्तिपीठ अंबिका माता मंदिर कमेटी अध्यक्ष चैन सिंह चौहान,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, विधि प्रकोष्ठ के जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, चित्तौड़गढ़ ज़िला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी,ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट,मुकेश कृपलानी,नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, सचिव ब्रह्मलाल उपाध्याय, धीरज नगरिया,आशीष अग्रवाल,दुर्गेश्वर भराड़ीया, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़,पंकज शर्मा,विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक धाकड़,ब्लाक एनएसयूआई अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, नगर एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सेन,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट,राजेश सांड, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल मीणा,संजय उपाध्यक्ष, विकास धाकड़, सुरेश मीणा,अजय सिंह राजपूत, राज सिंह जाट,पवन गुर्जर, अरविंद अहीर,राजेश चारण, दिलखुश मीणा, नानूराम मीणा,यश मगनानी,राजू आंजना, मयंक चावला, उदयलाल बैरवा,हेमंत धाकड़,अनिल प्रजापत, करण जीनगर,आयुष आंजना,विपिन आंजना, सोनू अहीर,आदित्य पहाड़िया एवं जस्सी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और धार्मिक आस्था का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसने नवरात्रि पर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया।