बून्दी- स्मार्ट हलचल|बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (RSETI), बूंदी में 30 दिवसीय एसी एवं फ्रिज रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 20 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एसी एवं फ्रिज की मरम्मत से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तकनीकी बारीकियों की जानकारी प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) माध्यम से प्रदान की गई। उन्हें विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली, सामान्य खराबियों की पहचान एवं उनके समाधान के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया साथ ही, प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार हेतु बैंकिंग लोन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) की जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि वे भविष्य में अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें।
समापन समारोह में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर आरसेटी (RSETI) के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
