Homeराष्ट्रीयकेरल उच्च न्यायालय के 2 अधिकारी निलंबित,केंद्र के खिलाफ अपमानजनक प्रस्तुति के...

केरल उच्च न्यायालय के 2 अधिकारी निलंबित,केंद्र के खिलाफ अपमानजनक प्रस्तुति के आरोप में

केरल उच्च न्यायालय ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक स्टेज शो में कथित तौर पर अपमानजनक सामग्री दिखाने और केंद्र सरकार की आलोचना करने के लिए अपने दो अधिकारियों को सेवा से निलंबित कर दिया है।
उच्च न्यायालय के महापंजीयक ने कहा कि दोनों अधिकारी- एक सहायक पंजीयक (उच्च ग्रेड) और कोर्ट कीपर (उच्च ग्रेड) को घटना की जांच होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
महापंजीयक ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘वे (दोनों अधिकारी) अपनी सभी सरकारी संपत्तियां (यदि कोई हो) वापस करेंगे, जिसमें उन्हें जारी किया गया पहचान पत्र भी शामिल है।’’
आदेश में यह भी कहा गया कि मुख्य न्यायाधीश ने पंजीयक (सतर्कता) को घटना की विस्तृत जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। गणतंत्र दिवस पर यहां उच्च न्यायालय के सभागार में मंच पर प्रस्तुति दी गई थी।
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES