ब्यावर: हिंदू हेल्पलाइन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, करेंगे लभीलवाड़ा प्रांतीय सम्मेलन के लिए भरा दम

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|विजयनगर रोड स्थित सोनी वाटिका में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के आयाम हिंदू हेल्पलाइन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

*सेवा और सुरक्षा संगठन की प्राथमिकता: मुकेश सोनी*

बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी ने कहा कि हिंदू हेल्पलाइन मात्र एक नाम नहीं, बल्कि हिंदू समाज की सेवा, सुरक्षा और सहायता का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपात परिस्थितियों में समाज के साथ खड़े रहें और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें।

*भीलवाड़ा सम्मेलन और नियुक्तियों पर जोर*
प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमावत ने आगामी 29 मार्च को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली प्रांतीय बैठक की जानकारी देते हुए ब्यावर से युवाओं की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही, ब्यावर में संगठन के विस्तार के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी:

वार्ड स्तर तक विस्तार: संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वार्ड स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी।

शीघ्र घोषणा: जल्द ही नगर अध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष जैसे पदों के लिए नामों का ऐलान होगा।

*हनुमान चालीसा के पाठ के साथ संकल्प*
बैठक का माहौल तब ऊर्जावान हो उठा जब कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष किए। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और राष्ट्र व धर्म की रक्षा का संकल्प लिया।

*उपस्थिति* : बैठक में सतनाराय बालोदिया, सुनील परलेचा, ऋषिपाल सिंह, मनीष व्यास, विक्रम रल, बंटी कुमावत, धीरज गरबानी, खुश यादव सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।