Homeभीलवाड़ाराजकीय महाविद्यालय में अहिल्या बाई होलकर का 300 वा जन्मदिन मनाया

राजकीय महाविद्यालय में अहिल्या बाई होलकर का 300 वा जन्मदिन मनाया

(गोपाल टेलर)

मांडलगढ़_स्मार्ट हलचल/श्री शिवचरण माथुर राजकीय महाविद्यालय मांडलगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जन्मवर्ष के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एबीआरएसएम की प्रदेश सह सचिव डॉ शोभा गौतम, विशिष्ट अतिथि एबीआरएसएम के प्रदेश सचिव प्रो. काश्मीर भट्ट व अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ रजनी गगवानी थे। अथिति स्वागत के पश्चात सहायक आचार्य राहुल मीणा ने कार्यक्रम परिचय दिया। मुख्य अतिथि व वक्ता डॉ शोभा गौतम ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए अहिल्याबाई के जीवन से सम्बंधित प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डाला व उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु दिए गए योगदान की विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट प्रो. काश्मीर भट्ट ने अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों से अवगत करवाते हुए उन्हें आत्मसात करने हेतु आव्हान किया। अंत में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ रजनी गगवानी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य भवानी सिंह गुर्जर ने किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य शुभम ओझा, कुलदीप टेलर, रामलाल यादव व पूजा चतुर्वेदी सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार शर्मा, विद्यार्थी प्रियांशु स्वर्णकार, यशवंत छीपा, दीपिका सेन, दिनेश माली व भगवान लाल रेगर इत्यादि मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES