मां दधिमती की उतारी आरती,हवन व पूजन में जुडे हाथ

मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ दाधीच परिसर, 51 कन्याओं का किया पूजन
मंगलपाठ से महाआरती तक, भक्ति में डूबा रहा दाधीच छात्रावास परिसर

कोटा।स्मार्ट हलचल|महर्षि दधीचि छात्रावास समिति के कोटड़ी स्थित छात्रावास भवन परिसर में चैत्र नवरात्रि नवमी के पावन अवसर पर महिला मंडल के तत्वावधान में आस्था, भक्ति और उल्लास के वातावरण में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुबह से शुरू हो गई थी और जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, पूरा परिसर “जय माता दी” के जयघोष, मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा।
समिति अध्यक्ष रविन्द्र जोशी के सान्निध्य में महिला मंडल अध्यक्ष स्मिता शर्मा के नेतृत्व में दधिमती माता रानी का मंगलपाठ अत्यंत श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया गया। इसके पश्चात सुसज्जित छप्पन भोग की आकर्षक झांकी ने सभी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंत्री निमेष पुरोहित ने बताया कि हवन के दौरान वातावरण में घी, हवन सामग्री और मंत्रों की पवित्र सुगंध ने आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।
महिला मंडल की मंत्री अंबिका शर्मा ने बताया कि मंगलपाठ के उपरांत भव्य महाआरती आयोजित की गई। इस दौरान 51 कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में सलाहकार नरेन्द्र मोहन दाधीच, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा,महिला कोषाध्यक्ष रेखा दाधीच, मंत्री निमेष पुरोहित, राजेश दाधीच, चंद्र प्रकाश, अमित कोयला, कमल दाधीच, गोपाल दाधीच एवं ओम दाधीच सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।