कदमाली में ‘एकल श्री हरि रथ’ के साथ गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव

बन्शीलाल धाकड़ 

निम्बाहेड़ा, स्मार्ट हलचल|समीपवर्ती ग्राम कदमाली में राम जन्मोत्सव बड़ी धुमधाम से मनाया गया। केली संच प्रमुख प्रहलाद उपाध्याय ने बताया कि एकल अभियान के तत्वावधान में एकल श्री हरि रथ का धर्म जागरण, सामाजिक समरसता ओर संस्कार को बढावा देने हेतु श्रीराम लला आरती, सत्संग, और रामायण के प्रसंग LED. Screen दिखाते हुए गाँव गाँव में प्रवास हो रहा है। प्रत्येक गाँव में बड़े उत्साह से रथ का स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में रामनवमी पर कदमाली गाँव में भी बडे़ हर्ष उल्लास से स्वागत किया गया। रथ प्रमुख ठकरा राम, रथ सारथी रघु नाथ का उपरणा से ग्राम समिति ने स्वागत किया। ठाकुर रघु वीर सिंह, पटेल रोडी लाल, बन्शी लाल नायक, गोपाल बंजारा, नेता बजे राम, हिरा लाल नायक, रतन लाल गायरी, प्रकाश गायरी, लालचंद गायरी, आचार्य रविना गायरी, चंदा गायरी, हिना मीणा, यशोदा बाई, सहित कई महिला, पुरूषों, व बच्चों ने राम जन्मोत्सव में भाग लिया ओर राम लला की आरती की। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ओर ग्रामीण जनो ने राम प्रसंग का आनंद लिया।