नवकार कलश रथ यात्रा का बायतु में भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा नगर

 

विश्व नवकार दिवस को लेकर दिया जन-जागरूकता का संदेश

चिमु धतरवाल

बायतु।स्मार्ट हलचल|विश्व में शांति, सामंजस्य और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही नवकार कलश रथ यात्रा का बायतु में जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के माध्यम से 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले विश्व नवकार दिवस को लेकर जन-जागरूकता फैलाया गया।
तेरापंथ भवन से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—तुलसी मार्केट, मुख्य बाजार, हनुमान मंदिर, समता भवन व चवा रोड से होकर पुनः तेरापंथ भवन पहुंची। जगह-जगह समाजजनों ने स्वागत कर जयकारों से माहौल को धर्ममय बना दिया।
मनोज चौपड़ा ने बताया कि यह यात्रा जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) के तत्वावधान में प्रदेशभर में संचालित हो रही है, जो जयपुर से शुरू होकर विभिन्न शहरों में जागरूकता का संदेश दे रही है।
इस दौरान वक्ताओं ने नवकार महामंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से विश्व नवकार दिवस में भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नेमीचंद बालड़, पुखराज बालड़, राकेश जैन, महेंद्र चौपड़ा, भागीरथ गोलेच्छा, गौतम चौपड़ा, अनिता जैन, कंचन मालू, मदनलाल बालड़, रमेश मालू, जुगराज मालू, दीपेश मालू, अशोक मंडोतर, दिनेश बागचार सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिला मंडल व अन्य संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।