शशिकांत शर्मा
वैर–स्मार्ट हलचल|पुराने जमाने से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए रामनवमी के अवसर पर पुरानी अनाज मंडी में हेला ख्याल दंगल का आयोजन हुआ। रामनवमी के उपलक्ष में हुए इस कार्यक्रम में रामदल के जगदीश प्रसाद शर्मा, कृष्ण मंडल के मदन पंजाबी, नयावास के मान सिंह धाकड़, विचपुरी पट्टी व गद्दी बस्ती के मंडलों ने भाग लिया तथा धार्मिक एवं राजनीतिक विषयों पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी । गायक कलाकारों ने अपने गायन में प्रस्तुति देते हुए कहा कि नहीं है कोई काल समान याते हारो सकल जहांन घट गयौ मान है व इसके अलावा गायक कलाकारों ने राजनीतिक विषयों पर अपनी प्रस्तुति देते हुये बताया कि मोदी को राज टिकाऊ सच कह रहे है मीडिया जलते रहे विपक्षी सारे मोदी के बुला रहे जयकारे। इन्हीं संदर्भो मे अन्य मंडलों ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियां रोचक ढंग से प्रस्तुत की जिन्हें सैकड़ो की संख्या में मौजूद श्रोताओ ने इन प्रस्तुतियों को मनो योग से सुनकर पसंद किया। चारों मंडल पार्टियों को साफा माला पहनाकर ,मिठाई के डिब्बे देकर समापन किया गया।
