5 हजार का ईनामी गिरफ्त में, बिना नंबरी कार से मिला था 75 किलो अवैध डोडा चूरा, एनडीपीएस में वांछित था अपराधी

भीलवाड़ा । मांडल थाने के एनडीपीएस एक्ट में वांछित 5 हजार के ईनामी अपराधी को डीएसटी ने गिरफ्तार कर लिया है । आईपीएस आयुष श्रोत्रिय थाना अधिकारी मांडल ने बताया की एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेशानुसार ईनामी और वांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए कार्यवाही जारी है । मांडल के तत्कालीन थाना अधिकारी लक्ष्मण राम ने 3 जनवरी 2024 को रायसिंहपुरा पुलिया के पास एनएच 48 पर टीम के साथ नाकाबंदी लगा रखी थी । इस दौरान एक बिना नंबर की अल्टो कार से 75 किलो 770 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कर कार और मादक पदार्थ को जब्त किया था और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की इस मामले में पूर्व में विनोद पिता मोहनलाल जाट निवासी सादी जिला चित्तौड़गढ़, राजू पिता बक्षु जाट निवासी माल का खेड़ा थाना साडास जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया वही इस मामले में फरार आरोपी कन्हैया लाल पिता रामलाल सुथार निवासी सादी थाना साडास चितौड़गढ़ पर 5 हजार का ईनाम घोषित किया । वांछित अपराधी की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई गई । डीएसटी के हैड कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार को मुखबिर से सुचना मिली की वांछित आरोपी जोधडास चौराहे पर है उक्त सुचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा । इस कार्यवाही में एचसी चंद्रपाल सिंह और कांस्टेबल अनिल सिंह का विशेष योगदान रहा ।