टोंक–सवाई माधोपुर (NH-552) पर टोल हुआ महंगा-1 अप्रैल से लागू होगी प्रभावी नई दरें

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा ।स्मार्ट हलचल|भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा टोंक–सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे-552 पर स्थित गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। नई दरें 31 मार्च की रात 12:00 बजे (1 अप्रैल से) लागू होंगी।
गुमानपुरा टोल प्लाजा प्रबंधक राजेन्द्र सिंह पथराज की जानकारी अनुसार कार / जीप / वैन 65 रूपये, पिकअप / मिनीबस 110 रूपये, बस / ट्रक 225 रूपये, थ्री एक्सल वाहन 245 रूपये, चार से छह एक्सल वाहन 355 रूपये तथा छह से अधिक एक्सल वाहन 430 रूपये लागू होंगे।
*लोकल वाहनों के लिए राहत*
टोल प्लाजा से 20 किमी दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक (कार) वाहनों के लिए मासिक पास 350 रूपये लागू होंगे।
*फास्टेग यूजर्स पर असर*
निजी वाहनों के लिए फास्टेग वार्षिक पास 3000 से बढ़ाकर 3075 कर दिया गया है।
*असर क्या होगा?*
रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और व्यापारिक वाहनों की लागत बढ़ेगी, लोकल निवासियों को मासिक पास से कुछ राहत, माल परिवहन महंगा होने से अप्रत्यक्ष रूप से वस्तुओं के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।