Homeराज्यउत्तर प्रदेशकवियों ने बांधा शमां, चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर अखिल भारतीय...

कवियों ने बांधा शमां, चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कवियों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित

सैफई (इटावा)स्मार्ट हलचल/देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामी कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एव सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सोमवार को चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा मे आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस पर मुख्य अतिथि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के साथ चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित करके कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया। सपा मुखिया ने आए हुए कवियों को शाल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया कवि सम्मेलन की शुरूआत कवित्री योगिता चौहान नें मां सरस्वती की वंदना पढ़ करके की। उसके बाद कवित्री योगिता चौहान ने अपनी अगली कविता प्रस्तुत करते हुए
निजी स्वार्थ के खातिर देश लूटाते हैं रामकृष्ण के नाम पर जो लड़वाते हैं संविधान का मान घटे संसद में सत्ता पाने को इतनने गिर जाते हैं। अपनी रचना प्रस्तुत की। कवित्री अपराजिता सिंह शिकोहाबाद ने खड़े सीमा पर जो रहते, वह बेटे हैं किसानों के सदा कठिनाई को सहते वह बेटे हैं किसानों के….कवित्री शबीना अदोव अपनी डाली से बिछड़े अलग हो गए पेड़ के सहारे पेट अलग हो गए ईश्वर भी वही है खुदा भी वही जाने क्यों उसके बंदे अलग हो गए.. कवि जोहर कानपुरी हवेली झोपड़ी सबका मुकद्दर फूट जाएगा अगर यह साथ हिंदू मुसलमानों का अगर यह साथ हिंदू मुसलमानों का छूट जाएगा दुआ कीजिए हम में प्यार के रिश्ते रहे कायम यह रिश्ते टूट जाएंगे तो भारत टूट जाएगा… कवि सतीश मधुप ने संचालन किया और कविता में कहा केसरिया पावक सा पावन अग्नि नहीं झुकने देना हरा रंग हरियाली वाल चक्र नहीं रुकने देना… कवि डॉ राजीव राज ने घर खेत छोड़कर झीलों पर बरसात करोगे, इतने इतने दिन तक तड़पाओगे तो सैया जी तुम भी ट्रांजिस्टर पर ही मन की बात करोगे….
वक्त कैसा भी हो कल बदल जाएगा रजनीश त्रिपाठी इटावा… किसी से प्यार के प्रतिदान को इच्छा नहीं करते शाम के स्वार्थ में यश गान की इच्छा नहीं करते बलराम श्रीवास्तव किशनी मैनपुरी…कवि मयंक विधोलिया ने भी ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं को अपनी कविताओं में जमकर केंद्र व प्रदेश सरकार के वादों की मजाक बनाई।

इस मौके पर सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री राम सेवक यादव,विधायक तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव,एलसी मुकुल यादव, कुमदेश चंद यादव, पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य,चंदगीराम यादव प्रधान,राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार नगला तेज, भारत सिंह यादव खदरी, रामफल बाल्मिक प्रधान, संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष सैफई, जितेंद्र यादव मोना, रामवीर यादव, डॉ अरविंद यादव, आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES