Homeराजस्थानजयपुरपार्श्वनाथ के जयकारों से हुआ महोत्सव का शुभारंभ

पार्श्वनाथ के जयकारों से हुआ महोत्सव का शुभारंभ

आज निकलेगी भव्य रथयात्रा, हजारों श्रृद्धालु लेंगे भाग
स्मार्ट हलचल/चौमहला/श्री पार्श्वनाथ की ममता, समता और क्षमता अभूतपूर्व थी। तीर्थंकरों के कल्याणकों के दिवस पर नरक के जीव भी सुख का अनुभव करते है। पार्श्वनाथ प्रभु की आराधना जीवन में सुख शन्तिऔर समृद्धि प्रदायक है।
उक्त वक्तव्य श्री नागेश्वर महातीर्थ में आयोजित तीन दिवसीय श्री पार्श्वनाथ प्रभु के जन्म दीक्षा कल्याणक महोत्सव के तहत भगवान के च्यवन कल्याणक के अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री कुलबोधिसूरीजी म.सा. ने विषाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस दौरान पूज्य आचार्य श्री मतिसेनसूरीजी म.सा. सहीत सुविषाल साधु साध्वीगण उपस्थित रहे।

प्रवचन के पूर्व महोत्सव के प्रथम विभिन्न धार्मिक आयोजन प्रातःकाल 5 बजे प्रार्थना से ही चालु हो गये थे, जो की देर रात तक चले। प्रवचन दौरान भगवान के च्यवन कल्याणक महेात्सव का महत्व बतलाया गया। उल्लेखनीय है कि महोत्सव के आयोजन का लाभ श्री आदि घंटाकर्ण भक्त मण्डल, चैन्नइ, मुम्बई वालो ने लिया है। रात्री में संगीतकारों द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक श्रद्धालु जमे रहे।
कार्यक्रम के दौरान हजारो श्रद्धालुओं सहीत यहॉ पर अठ्ठम तप की तपस्या कर रहे करीब 1300 श्रावक श्राविकाओं के साथ ही सैकडो भक्तगण उपस्थित थे।

आज होगा जन्म कल्याणक

कार्यक्रम के तहत बुधवार, 25 दिसंबर को मुख्यरूप से भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन होगा जिसके तहत विशाल रथयात्रा निकाली जावेगी जिसमें भव्य रथ, इन्द्रध्वजा, हार्थी घोडे, बग्धि एवं बैड बाजे आदि शामिल होगें। इसी दिन श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन, भक्तिभावना एवं साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन होगा।भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार होगा, इस दौरान हजारों श्रृद्धाल यहॉ पर दर्शनार्थ पहुंचेंगे, वृहदस्तरीय महोत्सव के आयोजन हेतु उन्हैल नागेश्वर, आलोट, चौमहला, रतलाम के नवयुवक एवं महिला मण्डल अपनी सेवाए प्रदान करेंगे। महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्कीग स्थल के पुख्ता इंतजाम कर रखे है।

महोत्सव के दौरान यह रहेगी ट्राफ़िक व्यवस्था

पार्श्वनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव के दौरान यातायात मार्ग को एक दिन के लिए चौमहला सड़क मार्ग से आने वाले सभी वाहनों को बस स्टैंड कुमठिया रोड से बिलखेड़ी रोड़ होकर आलोट की ओर जाना होगा। दूसरी ओर आलोट सड़क मार्ग से आने वाले वाहनों को हींकार गौशाला त्रिमूर्ति चौहराया से होते हुए बिलखेड़ी मार्ग से कुमठिया रोड होते हुए चौमहला सड़क पर आना होगा। मेले में आने वाले वाहनों को स्कूल के मैदान में पार्किंग व्यवस्था रहेगी। आलोट से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गौशाला मे तीर्थ पेढ़ी की ओर से निःशुल्क होगी।

महोत्सव के दौरान मंदिर की कि विशेष सजावट

कस्बे में स्थित भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर को जन्मकल्याणक महोत्सव के दौरान बंबई से आए विशेष फूलों व लाइट डेकोरेशन से सजाया गया है। जो रात्री को श्रद्धालुओ का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर में जगह जगह बाहर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES