Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे, चर्चो में प्रार्थना

कानपुर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे, चर्चो में प्रार्थना

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल/इस संवेदनशील महानगर में आज बुधवार को क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर भर की चर्च व घरों में खुशियों का माहौल नजर आया। बीती रात से लेकर आज समाचार लिखे जाने तक इस दौरान शहर भर के गिरजा घरों में प्रार्थना और एक दूसरे को बधाई देने का भी दौर जारी रहा। इस बीच शहर में कई इमारतें क्रिसमस के रंग के सराबोर होकर येशु का स्वागत करते भी दिखीं। साथ ही जगह-जगह पर सेंटा क्लॉज लोगों को खुशियां बांटते हुए दिखाई दिए। आज मसीह समाज के लोग सजधज कर चर्चों में पहुंचे और देश दुनिया में शांति व सुख समृद्धि की कामना कर एक दूसरे को क्रिसमस पर्व की शुभ कामनाएं भी दी।
इस दौरान बच्चे सेंटा क्लॉज व एंजेल की वेशभूषा में सजे धजे नजर आए। घरों में केक काट कर क्रिसमस की खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES