Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़चितौड़गढ़ के बस्सी में उप जिला अस्पताल भवन निर्माण की 32 करोड़...

चितौड़गढ़ के बस्सी में उप जिला अस्पताल भवन निर्माण की 32 करोड़ की स्वीकृति भाजपा नेताओ की आपसी लड़ाई में अटकी: पूर्व मंत्री जाड़ावत

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा की राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में चित्तोड़गढ के बस्सी को बजट में उपजिला चिकित्सालय की सौगात मिली थी जिन्हें लेकर भवन के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई थी जिसके निर्माण के लिए 32 करोड़ की राशि भी स्वीकृत हो गई थी। क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी सौगात के रूप में यह उप जिला चिकित्सालय मिला था जिसका शिलान्यास भी तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया आज भाजपा नेताओ के आपसी विवाद में निरस्त होने की कगार पर है।
उन्होंने कहा की बस्सी में कन्या महाविद्यालय बड़ी उपलब्धि होकर संचालित है, राजनीतिक का शिकार हो चुके इस उपजिला चिकित्सालय के विवाद 30 दिसंबर तक नहीं सुलझा तो निरस्त हो जायेगा जिसके लिए मौजूदा जनप्रतिनिधियों को आपसी विवाद को पर रखकर जनहित में निर्माण शुरू करवाना चाहिए। भूमि को लेकर मतभेद हो तो अन्य स्थान पर भविष्य को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त भूमि का चयन करवाना चाहिए, शीघ्र निर्माण होकर संचालन पर उपजिला चिकित्सालय 22 चिकित्सक फैकल्टी के साथ एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होकर ग्रामीण क्षेत्रों के बस्सी, बेगू आसपास के वाशिंदो को लाभ मिलता, कोटा चितौड़गढ़ जाने को मजबूर नही होना पड़ता। भविष्य में जिला चिकित्सालय बनता किंतु राजनीतिक विवाद में उलझ कर रह गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES